आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम , बिस्टुपुर पांच दिवसीय पूजा उत्सव 5 दिसंबर से

5


जमशेदपुर: जमशेदपुर में कार्तिक माह के पावन अवसर पर पाँच दिवसीय पूजा उत्सव का शुभारंभ 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे गणपति होमम्म के साथ होने जा रही है। 6 दिसंबर की सुबह 10 बजे से महालिंगअर्चना की जायेगी तथा शाम 6 बजे कुमकुम पूजा होगी। 7 दिसंबर सोमवार की सुबह महा रुद्राभिषेक किया जायेगा। कोविड 19 के कारण इस वर्ष माह दीपोत्सव का कार्यक्रम में 11 हजार दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। यह कार्यक्रम सोमवार संध्या 6 बजे से होगा। 8 दिसंबर को अभिषेकम एवं सहस्रनाम पूजा एवं शाम 6 बजे कुमकुम पूजा होगी।
9 दिसंबर को संध्या 6. 30 बजे से गिरिजा शंकर कल्याणम होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष येगी श्रीनिवास ने बताया कि सभी भक्त अगर पूजा में शामिल होना चाहते है तो मंदिर के कार्यालय में संपर्क कर अपने गोत्र एवं नाम लिखवा सकते है। प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने बताया कि कोविड 19 के कारण अधिकांश भक्त ऑनलाइन इस पूजा से जुड़ेंगे। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बी डी गोपाल कृष्णा एवं महासचिव दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा इस वृहत एवं भव्य पूजा उत्सव की तैयारी कोविड 19 के निर्देशों के तहत जोर शोर से की जा रही है। आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम कमिटी ने जमशेदपुर स्थित भक्त जनों को 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक के कार्तिक पूजा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। इस बात की जानकारी कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन किया

Sat Dec 5 , 2020
जमशेदपुर : झारखंड में धान की खरीददारी शुरू होते ही बंद कर दी गयी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा खरीददारी बंद करने के निर्देश जारी करने से एक ओर जहां प्रदेश के किसान मायूस हैं वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस निर्णय पर आक्रोशित है। शुक्रवार को भाजपा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर