विधायक मंगल कालिंदी ने विकास कार्य योजना का किया उद्घाटन और जरूरतमंद लोगों के बीच में किया कंबल वितरण, सैकड़ों महिलाओं ने भी झामुमो का दामन थामा

4

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी बाबा कुटीर मैं संतोषी मंदिर के समीप विधायक निधि से निर्मित 215 वर्ग मीटर पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया। वही उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच में विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड सरकार की कंबल वितरण योजना के तहत कंबल वितरण किया . और विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किए जा रहे हैं छेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय महिलाओं ने काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा | सभी महिलाओं को माला पहनाकर विधायक मंगल कालिंदी ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
मौके पर संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत की सरकार गरीब-गुरबा के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है और उनके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.और उन्होंने कहा कि सैकड़ों माताओं और बहनों ने पार्टी का दामन थामने से जुगसलाई विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा को और मजबूती मिलेगी और पार्टी में आने वाले सभी सदस्यों को समुचित सम्मान मिलेगा।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू, देबजीत चटर्जी, नंदू पाजी, सीताराम चालक आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी पहुंचे शहर, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sat Nov 13 , 2021
जमशेदपुर : भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका जोरदार स्वागत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर