पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने झारखंड प्रदेश की पहली बैठक रांची में हुई

5

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड प्रदेश की नवगठित प्रदेश समिति की बैठक रांची स्थित गिरधर प्लाजा काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एयर कमोडोर ए के अधिकारी (अवकाश प्राप्त) ने की। झारखंड में रह रहे पूर्व सैनिकों का पुनर्वास, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक गांव में रहने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को मिले यह संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही वर्तमान में जिन जिलों में समितियां काम कर रही हैं उनके अलावा सभी जिलों में संगठन कार्य का विस्तार करने पर विचार विमर्श हुआ एवं विभिन्न समीपवर्ती जिलों को आस-पास के जिलों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। केंद्र के गाइडलाइन के अनुसार सदस्यता बढ़ाने हेतु सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। रांची निवासी सार्जेंट केदार नाथ प्रसाद को प्रदेश कोषाध्यक्ष सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। जबकि मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रदेश महासचिव वेटरन सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह निभाएंगे। संगठन के सभी सदस्यों के लिए परिचय पत्र निर्गत किया जाएगा। इसके साथ ही घाटशिला निवासी शौर्य चक्र मोहम्मद जावेद के व्यक्तिगत समस्या पर चर्चा हुई। जल्द ही राज्य सैनिक निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर वी जी पाठक (अवकाश।प्राप्त) के नेतृत्व में एक दल वास्तविक वस्तुस्थिति की समीक्षा करेगा। उसके उपरांत न्यायोचित समाधान के लिए राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध की वीर नारी मोना देवी के पेंशन को अविलंब शुरू कराने पर सहमति बनी जो विगत कई वर्षों से नहीं मिल रहा है। यद्यपि की जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा ने उनके बंगाल इंजीनियर्स के रिकॉर्ड ऑफिस रुड़की को कई पत्र लिख चुके हैं। पलामू में जिला सैनिक बोर्ड एवं कैंटीन सुविधा जो कुछ कारणों से बन्द हो चुका है।उसे चालू कराने के लिए जिला उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों से संगठन के पदाधिकारी संपर्क कर पुनः चालू कराने की दिशा में प्रयास करेंगे। इस मीटिंग में जमशेदपुर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार सिंह बोकारो से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह पलामू से प्रदेश उपाध्यक्ष ऑनरी कैप्टन आर सी यादव उमेश कुमार सिंह उपस्थित थे। कुछ अन्य पदाधिकारी कोरोना संक्रमण की वजह से सावधानी लेते हुए मीटिंग में शामिल नहीं हो पाने की सूचना दे दी थी। मीटिंग का संचालन महासचिव सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष एयर कमोडोर ए के अधिकारी (अवकाश प्राप्त) ने की।

5 thoughts on “पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने झारखंड प्रदेश की पहली बैठक रांची में हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेल्को खड़ंगाझार विकास मैदान में नशाखोरी और जुआ खेलने से मना किया तो युवकों ने कारों को किया छत्रिग्रस्त

Tue Oct 6 , 2020
जौहर देबनाथ और स्थानीय लोगों ने टेल्को थाना में की लिखित शिकायत जमशेदपुर : टेल्को में नशेड़ियों के साथ साथ जुआड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है गम्भीर बात यह है कि छोटे छोटे बच्चे गलत संघत का शिकार हो रहे है।टेल्को खड़ंगाझार में जुआड़ियों और असामाजिक तत्वों की बढ़ती […]

You May Like

फ़िल्मी खबर