कार सवार ने दो जवानों को रौंदा; एक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर

19

पलामू : -मेदनीनगर मुख्य पथ के मुरमुसी मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक सवार ने दो जवानों को रौंद दिया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार खड़ी कर मौके से फरार हो गया।

कार जिससे जवानों को कुचला गया।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हादसा 
हादसे में मारे गए जवान की पहचान लेस्लीगंज थाना के जवान सोनू सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल जवान की पहचान जयराम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लेस्लीगंंज थाना के जवान मुुुरमुुसी मोड़ स्थित लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पांकी से मेदिनीनगर की ओर जा रही कार ने सोनू और जयराम को अपनेेे चपेट में ले लिया। हादसे में जिला बल के जवान सोनू सिंह एवं जयराम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई जबकि जयराम की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया।

पिता की जगह बहाल हुआ था सोनू 
पुलिस के मुताबिक, कार चालक सोनू को करीब 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया था। इसके बाद मुरमुसी से जैप की ओर जाने वाले सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी सोनू सिंह के पिता हवलदार के पद पर डाल्टनगंज में पोस्टेड थे। उनकी असामायिक मौत के बाद सोनू अनुकंपा पर साल 2017 में बहाल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मस्जिद के बाहर सड़क पर नहीं होगी जुमे की नमाज, माैलाना बाेले- दूसरों काे तकलीफ देना इस्लाम के खिलाफ

Sat Aug 17 , 2019
रांची:- राजधानी के मेन राेड स्थित इकरा मस्जिद के बाहर सड़क पर अब जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। मस्जिद के खतीब माैलाना डाॅ. उबैदुल्लाह कासमी अाैर मस्जिद शूरा कमेटी (संचालन समिति) ने जाम लगने से होे वाली परेशानी काे देखते हुए यह पहल की है। इन्हाेंने शुक्रवार काे सड़क पर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर