जमशेदपुर: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने विश्व विरासत दिवस मनाया जिसके माध्यम से विश्व संस्कृति और इसकी समृद्ध विरासत के महत्त्व को रेखांकित किया गया । दुनिया भर में सांस्कृतिक चिन्हों, स्मारकों, इमारतों व विरासत स्थलों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों के सहयोगात्मक प्रयासों को पहचानने और उनकी सराहना करने के उद्देश्य से विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के कक्षा आठ के छात्रों ने ‘ग्लोमोन्यूमेंटा’ गतिविधि में भाग लिया, जहां उन्होंने ग्लोब बनाने के लिए पेपर्मस्हे या अन्य पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं और रिसाइकिल का उपयोग करके ग्लोब बनाया फिर उन्होंने विश्व में किन्हीं पांच विश्व प्रसिद्ध स्मारकों और जिस देश में वे स्थित हैं उनका पता लगाकर उन्हें उजागर किया।
दिवस विशेष को मनाने के लिए कक्षा 7 के छात्रों ने भी एक अन्य गतिविधि ‘हैट फिएस्टा’ में पांच अलग-अलग देशों से संबंधित आकर्षक पारंपरिक टोपियां बनाईं, जिसके लिए उन्होंने विभिन्न पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग किया। उपरोक्त दोनों गतिविधियों ने सांस्कृतिक स्मारकों और स्थलों के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा की, साथ ही उन्हें दुनिया की संस्कृतियों के संरक्षण के तरीकों के बारे में बताया।
प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू ने दिवस विशेष की महत्ता को रेखांकित करते हुए संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में विकसित विश्व संस्कृति संरक्षण के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया, साथ ही छात्रों द्वारा निर्मित कलात्मक कृतियों की सराहना की।
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने विश्व विरासत दिवस मनाया
