जमशेदपुर से गए अनुप सिंह के नामांक में टाटा मोटर्स,कमिंस यूनियन के नेता , जिला अध्यक्ष बिजय खॉ

37

जमशेदपुर/बेरमो :बेरमो वि० स० उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह द्वारा नामांकन दाखिल कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बिजय खॉ एवं ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, पवन कुमार बबलू, गोपाल यादव जिला अध्यक्ष असंगठित कांग्रेस, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह,
प्रवीण सिंह, कमिंस युनियन के रामाकांत करूवा, एच एस सैनी, अनिल कुमार शर्मा, अनुज कुमार सिंह, ए भद्रा, रंजीत, गुरप्रीत सिंह, विवेक कुमार शामिल होने हेतु तेनुघाट अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।
नामांकन दाखिल करने के पश्चात जेना मोड़, फुटबॉल मैदान में सभा का आयोजन कांग्रेस प्रत्याशी अनुप सिंह व्दारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी, झामुमो, राजद के नेता व कार्यकर्ता बड़े पैमाने में सभा में शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि बेरमो विधान सभा क्षेत्र स्व० राजेन्द्र प्रसाद सिंह का कर्मभूमि रहा है। आम जनता अपने दिवंगत नेता के सम्मान में गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। अनुप सिंह आम जनता के सुख – दुख में हमेशा तत्पर रहते है। कोविड-19 के महामारी में भी बहुत ही सराहनीय सेवा क्षेत्र के जरूरतमंद जनता को दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 अक्टूबर से शराब व्यापारी दुकान करेंगे बंद, विलंब शुल्क में बढ़ोतरी से हैं नाराज

Wed Oct 14 , 2020
रांची/जमशेदपुर : झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 अक्टूबर से राज्य भर के शराब दुकानदारों को अनिश्चितकालीन दुकान को बंद करने का आवाहन किया है. झारखंड शराब खुदरा विक्रेता संघ ने स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और विलंब शुल्क में हुए वृद्धि को विभाग से घटाने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर