मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान, जो मेहनत से अपना मुकाम बनाते हैं, वही दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं- सरयू राय

85
  • शिक्षा का सम्मान होना चाहिए और फेडरेशन करती रहेगी- सतनाम गंभीर

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभुम के विधायक सरयू राय ने प्रतिभावान बच्चो का सम्मान करते हुए कहा कि जो छात्र- छात्राएं मेहनत के बल पर अपना मुकाम बनाते हैं, वही दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं वही इतिहास रचते हैं। वे ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा छात्रों के सम्मान में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे।
बुधवार की शाम को साकची गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में आईसीएसइ एवं सीबीएसई में अव्वल आये सिख बच्चो को मैडल ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे पूर्वी सिंहभुम के विधायक सरयू राय का स्वागत करते हुए फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर व बलजीत सिंह संसोआ ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया विशिष्ठ अतिथि टेल्को चिन्मया विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खु का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान अव्वल आये बच्चो को मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय एवं श्रीमती मीना विल्खु सतनाम सिंह गंभीर ने मेडल ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले बच्चो में हरमन सिंह, रमनजोत सिंह, सरबजीत सिंह, युवराज सिंह, ऐकस हंसराज, रीत कौर अरोरा, किरत सिंह भुल्लर, जगप्रीत सिंह संधू , प्रियम पावा, ओंकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंदरदीप सिंह, बनित सिंह, गुनीत कौर भाटिया, हरलीन कौर, अमरदीप सिंह, कवंलजोत कौर रिखराज, हर्षदीप सिंह, जसराजपाल सिंह, आस्था जग्गी, मनजोत कौर गाँधी, नवजोत सिंह, सरनदीप कौर, तेजवंत सिंह बेदी, जसनीत कौर रेखी व जसमीत कौर रतन सिमरन गंभीर हर्षप्रीत कौर तरनप्रीत कौर शामिल हुए। समारोह के आयोजनकर्ता सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि शिक्षा का सम्मान आवश्यक रूप से होना चाहिए और फेडरेशन छात्रों का सम्मान करती रहेगी। बलजीत संसोआ ने कहा कि प्रतिभावान बच्चो का सम्मान और हौसला अफजाई बहुत जरूरी है। इन्दर सिंह इन्दर और अमरजीत सिंह भामरा ने कहा की विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा खुद अपने आप से करनी चाहिए यही जज्बा उनको सफलता दिला सकता है। साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने पूरी फेडरेशन की टीम को बधाई दी। जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्दर सिंह इन्दर, गुरविंदर सिंह सिंधु इंदरपाल सिंह, परमजीत सिंह काले, , मंजीत सिंह गिल अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, तरनप्रीत सिंह बन्नी गुरदीत सिंह चोला सरबजीत सिंह, मनप्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरमो विधायक अनूप सिंह का युवा कॉंग्रेस ने किया अभिनंदन

Thu Aug 19 , 2021
जमशेदपुर :आज बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कॉंग्रेस कमेटी द्वारा बेरमो विधायक अनूप सिंह का सकिॅट हाउस में अभिनंदन किया गया। युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजीव रंजन के नेतृत्व में युवा कॉंग्रेस के कार्यकर्ता के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही […]

You May Like

फ़िल्मी खबर