जमशेदपुर : बिरसानगर के ज्ञान दीप उच्च विद्यालय एक प्रतिनिधिमंडल विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रोस टोप्पो के नेतृत्व मे ंजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में मिला। उन्होंने अपने विद्यालय ज्ञान दीप उच्च विद्यालय की जमीन पर स्थायी बंदोबस्ती विद्यालय के नाम पर नहीं होने के कारण विद्यालय को झारखंड अधिविद् परिषद्, रांची से स्थायी प्रस्वीकृति नहीं मिलने की समस्या बतायी। उन्होंने विधायक राय से बताया कि विद्यालय को जैक, रांची से संबंधता प्राप्त है। विद्यालय में कई निर्धन बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कई बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्होंने राय से अनुरोध किया कि उक्त विद्यालय के भूखंड की स्थायी बंदोबस्ती विद्यालय पर करवाने तथा राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के‘प्रतिकुल कब्जा’ के अनुरूप इस सरकारी जमीन के प्रसंगिक भूखंड पर विद्यालय का नाम पर खाता खोलवा दें। विधायक सरयू राय ने उनकी समस्या को सुनने के पश्चात कहा कि छात्रों के हित में विद्यालय की जमीन की स्थायी बंदोबस्ती विद्यालय के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने तत्काल सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार को ज्ञान दीप विद्यालय की जमीन पर खाता खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए पत्र लिखा। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय के उप प्राचार्य सिस्टर मीरा बीलुंग तथा मैनेजिंग कमिटी के सदस्य प्रेमनाथ महतो तथा भाजमो के बिरसानगर के संयोजक एम चन्द्रशेखर राव उपस्थित थे।
Next Post
सिविल मेंटेनेंस कामगारों का हड़ताल सातवें दिन भी जारी रहा
Tue Aug 4 , 2020
जमशेदपुर : टेल्को जुस्को द्वारा टाटा मोटर्स सिविल मेंटेनेंस कर्मियों का हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रहा । आज मंगलवार की सुबह मजदूरों के आग्रह पर टाटा मोटर्स के जितने भी काम टेल्को टाउन में हो रहे थे उन सारे कामगारों ने अपने अपने काम को बंद कर दिया […]

You May Like
-
2 years ago
गोविंदपुर वासियों में बढ़ा वीडियो साहब का मान