सिदगोड़ा की छात्रा 5 वें तल्ले से कूदकर दी जान

14
  • जमशेदपुर
    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारा फ्लैट संख्या 409 टू 422 के पांचवें तल्ले से कूदकर 2वीं की छात्रा शिखा बोदरा (19) ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे आत्महत्या कर ली। वह फ्लैट नंबर 409 में रहती थी। गंभीर स्थिति में परिजन उसे टीएमएच ले गए, जहां इलाज के दौरान माैत हाे गई। टिस्को कर्मी विजय बोदरा की बेटी शिखा ग्रेजुएट कॉलेज के 12वीं की छात्रा थी। उसके शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पिता ने बिष्टुपुर थाना के पुलिस शिविर में घटना से संबंधित आवेदन दिया है। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार में मां-पिता अाैर एक भाई है। पिता ने बताया कि बेटी ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्हाेंने बताया कि सुबह वे अपनी पत्नी जेमा बोदरा के साथ बागबेड़ा के जगन्नाथपुर स्तिथ अपने गांव गए थे। वे हर मंगलवार को अपनी मां से मिलने गांव जाते हैं। दोपहर 1.30 बजे वे घर लौटे। तब तक बेटी ठीक थी। छत से कपड़ा लाने की बात बोल शिखा छत पर गई थी। थोड़ी देर बाद वह छत से कूद गई। पड़ोसियों ने उन्हें बेटी की जमीन पर गिरने की जानकारी दी। टीएमएच में उसने करीब दोपहर 2.15 बजे दम तोड़ दिया।
    दिन भर भाई के साथ घर पर थी, दोपहर का खाना भी बनाया
    भाई ने बताया कि शिखा दिन भर घर में ठीक थी। उसने दोपहर का खाना भी बनाया। पड़ोस के बच्चों के साथ वह घर में खेल भी रही थी। घर में भी उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था, ना ही वह किसी प्रकार के तनाव में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कोरोना पॉजिटिव

Wed Aug 19 , 2020
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। उन्हाेंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें मंगलवार देर रात रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। रिपाेर्ट अाने के करीब चार घंटे पहले ही वह कैबिनेट की बैठक में शामिल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर